फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: खुरमपुर में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, बीमा के पैसों के लिए दामाद ने ही की थी सास की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

खुरमपुर निवासी ललिता (45) का शव 14 जून को बावल में कृषि महाविद्यालय के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला था। मृतका का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। अब उसके दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव खुरमपुर में मिली लाश की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। छह दिन पहले ललिता का शव गांव खुरमपुर में मिला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या को अंजाम देने वाले महिला के दामाद चरखी दादरी निवासी संदीप को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। संदीप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सास की हत्या की थी। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि मृतका का दामाद संदीप उसे घर से बाइक पर ले गया था, जिससे शक की सुई संदीप की ओर घूम रही थी। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हत्या के सारे राज उगलवाएगी।

इस वजह से की हत्या 
बता दें कि ललिता के पति की 2 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसका क्लेम केस चल रहा है। इसमें से ललिता को 5 लाख रुपये मिले थे, जिसमें से संदीप को 1.5 लाख रुपये मिले थे। बीमा की दूसरी किस्त के तौर पर बड़ी रकम मिलनी थी। संदीप को डर था कि उसकी सास दूसरी शादी कर लेगी, जिससे यह रकम उसके हाथ से निकल जाएगी। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


14 जून को मिली थी लाश
खुरमपुर निवासी ललिता (45) का शव 14 जून को बावल में कृषि महाविद्यालय के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला था। मृतका का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें