एनएच-8 पर रविवार रात नेचना कट के नजदीक सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बावल पुलिस को रविवार रात सूचना मिली की नेचाना कट के निकट सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल सीएचसी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक के शरीर पर काले रंग की सफेद और लाल रंग की लाइनिंग वाली जर्सी, काले रंग की लाइनदार शर्ट तथा स्लेटी रंग की पैंट है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।