कोसली के नयागांव मोड़ से स्थित एक सूने घर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मकान मालिक जयविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को परिवार समेत बाहर गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने उसके मकान से करीब 90 हजार रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सुबह सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का पता चला। कोसली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।