फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: पुलिसकर्मी पर हमला, उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती, जुर्माने भरने की सूचना देने गए था कर्मी

Tue, 25 Apr 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार सिंचाई एवं बिजली थाना में गांव रतनथल निवासी भंवर सिंह के खिलाफ अगस्त 2021 व दिसंबर 2021 में बिजली अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए थे। बिजली निगम की ओर से आरोपी पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में सिंचाई एवं बिजली थाना में दर्ज हुए मुकदमें में आरोपी के घर जुर्माना भरने की सूचना देने के लिए गए पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति ने जेली (कृषि कार्य में प्रयोग होने वाला नुकीला यंत्र) से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के पैर में जेली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। रोहडाई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार सिंचाई एवं बिजली थाना में गांव रतनथल निवासी भंवर सिंह के खिलाफ अगस्त 2021 व दिसंबर 2021 में बिजली अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए थे। बिजली निगम की ओर से आरोपी पर जुर्माना लगाया गया था। सोमवार को थाना में तैनात हेडकांस्टेबल संदीप कुमार, चालक सतीश कुमार व लाइनमैन प्रवीण कुमार के साथ गांव रतनथल में भंवर के घर पर जुर्माना जमा कराने की सूचना देने के लिए गए थे।

पैर में जेली लगने से लहूलुहान हुआ कर्मी
घर पहुंचने के बाद उन्होंने भंवर सिंह से जुर्माना की राशि बिजली निगम में जमा कराने के लिए कहा तो वह गुस्से में आ गया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी घर के अंदर से जेली निकाल लाया और हमला कर दिया। संदीप कुमार के अनुसार उन्होंने जेली उनके पेट में घोंपने का प्रयास किया, लेकिन बचते समय उनके बाएं पैर में घुस गई। पैर में जेली लगने से वह लहूलुहान हो गए। साथी कर्मचारियों ने बीच बचाव कर संदीप कुमार को वहां से निकाला और उपचार के लिए गांव गुरावड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए।
विज्ञापन


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद रोहडाई थाना पुलिस ट्रामा सेंटर में पहुंची। पुलिस ने एचसी संदीप कुमार के बयान दर्ज कर आरोपी भंवर सिंह के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने व सरकारी कार्य में बांधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें