कसौला थाना क्षेत्र के गांव बोलनी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बोलनी निवासी हितेश कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि दीपावली की शाम गांव के ही नवेन्द्र, संदीप, मोहिता, गुड्डू, नवल एवं एक अन्य लाठी-डंडे व रॉड लेकर उसके घर में घुस आए और उसपर हमला करते हुए घायल कर दिया। भागते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।