फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: शादी से 18 दिन पहले नकदी व जेवरात लेकर युवती लापता, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

Tue, 10 Jan 2023 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

परिजनों ने खालेटा निवासी युवक पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव निवासी करीब 18 वर्षीय युवती 8 जनवरी की रात को घर से जेवरात व करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई। जबकि 27 जनवरी को युवती का विवाह तय था। परिजनों ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी आठ जनवरी की रात को अपने कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह युवती अपने कमरे से लापता मिली। परिजनों ने उसे काफी तलाया किया, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला।

उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह 27 जनवरी को तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए बनवाए गए लाखों रुपये के जेवरात व दो लाख 70 हजार रुपये की नकदी भी घर से गायब है।
विज्ञापन


परिजनों ने युवती पर ही सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर जाने का संदेह जताया है। युवती के पिता ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती कई दिनों से युवक के संपर्क में थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें