फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी और इंटरनेशनल खिलाड़ी से लूटे 39 हजार, एक को दबोचा

Fri, 18 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को अग्रसेन चौक के पास दिनदहाड़े फौजी से 39 हजार रुपये लूट लिया, लेकिन फौजी ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


इस दौरान दूसरा बदमाश रुपये समेत फरार होने में कामयाब हो गया। घटना के बाद भीड़ ने लुटेरे को जमकर पीटा और बाद में मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार कृष्ण सिंह फौज में सूबेदार हैं और इस समय विशाखापट्टनम में तैनात हैं। वह 5 सितंबर को छुट्टी पर अपने घर गांव राजगढ़ आए थे।

कृष्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे चौक स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकालकर स्कूटर की डिक्की में रखे थे।
विज्ञापन


अग्रसेन चौक के पास उन्होंने मेडिकल स्टोर से कुछ दवाई ली और बंडल में बंधे 39 हजार 500 रुपये वापस डिक्की में रखने लगे। इसी दौरान एक युवक उनके हाथ से बैग छीनकर चंद कदम दूर स्थित अपने साथी की स्टार्ट बाइक पर बैठ गया।

इसके बाद फौजी कृष्ण ने छलांग लगाकर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा बदमाश फौजी के हाथ से निकल गया। नकदी उसी के हाथ में थी।

 वहीं कृष्ण ने बाइक से भाग रहे दूसरे बदमाश को बाइक समेत गिराकर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने बदमाश को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ कुश्ती कोच भी है फौजी
सूबेदार कृष्ण सिंह शूटिंग के इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं। शूटिंग में उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बार हिस्सा लिया है। नेशनल लेवल पर 100 मीटर राइफल शूटिंग में तो उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला है। वहीं दो बार सिल्वर मेडल भी कृष्ण ने जीता है। इसके अलावा कृष्ण सिंह कुश्ती और कबड्डी का कोच और पहलवान भी है।

दो बाइक पर कुल चार बदमाश थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फौजी कृष्ण की पकड़ से छूटकर भागा बदमाश अग्रसेन चौक पर स्थित एक बाइक पर सवार हो गया। पल्सर बाइक पर पहले से ही दो युवक हेल्मेट लगाए हुए बैठे थे।

कृष्ण ने बताया कि बदमाश मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले दीवाली के दिन सर्कुलर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 10 हजार रुपये लेकर टेंपो से घर जा रहे उसके पिता की जेब से भी बदमाशों ने टेंपों में ही रकम निकाल ली थी।

पिछले पांच दिनों में लगातार वारदातों से सहमा शहर
इस सप्ताह शायद ही कोई दिन रहा हो, जिस दिन बदमाशों ने किसी न किसी वारदात को अंजाम न दिया हो। पिछले पांच दिनों में बदमाशों की यह लगातार पांचवीं बड़ी वारदात है।
विज्ञापन

13 सितंबर: उत्तम नगर में दिन दहाड़े फायरिंग कर युवक की जान लेने की कोशिश।
13 सितंबर: देर रात ही रामसिंहपुरा में प्रॉपर्टी डीलर दीवान सिंह की जान लेने आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने की ऑफिस में फायरिंग।
15 सितंबर: बड़ा तालाब स्थित संजयगांधी पार्क में रकम की लेन-देन के विवाद में डहीना निवासी कुणाल को गोली मारी।
16 सितंबर: मॉडल टाउन में हार्डवेयर व्यापारी राजेश जैन से दिन दहाड़े सोने की चेन और 15 हजार रुपये की नकदी छीनी।
17 सितंबर: फौजी से 39 हजार 500 रुपये लूटे। फौजी ने हिम्मत दिखाते हुए एक को दबोचा।
 -----------
आपराधिक घटनाएं लगातार बढना चिंता का विषय है। क्राइम मीटिंग लेकर सभी थानाध्यक्षों को ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने की ताकीद दी गई है। साथ ही पुराने अनसुलझे मामले भी जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश दिए हैं।
-मनबीर सिंह, एसपी, जिला रेवाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें