घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी राजेश जांच करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह डबल मर्डर की घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें दोनों जगह गोलियां मारकर हत्या की गई हैं। जिसमें एक जगह दो युवकों की तो दूसरी जगह एक मां और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई। जबकि एक नो साल का लड़का गोली लगने से घायल हो गया। जिसका रेवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुरुवार दोपहर के समय भाकरी गांव के अक्षय उर्फ बादशाह व इशू दोनों अपने गांव भाकली से कोसली बाजार की तरफ जा रहे थे कि तीन पिस्टल लिए युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत रेवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची व घटनास्थल से 6 राउंड गोली के खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस हमलावरों कि तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के गांव हासावास की है जहां एक युवक ने अपने छोटे भाई के परिवार पर अपनी लाइसेंसी हथियार से हमला करके अपने भाई कि पत्नी व उसके 16 वर्षिय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में नो साल का बच्चा घायल हो गया। जिसका रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : पंजाबी गायक बब्बू मान पहुंचे कुंडली बॉर्डर: बोले- किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो बीजेपी को चुनावों में भुगतना पड़ेगा परिणाम
जानकारी के अनुसार गांव हासावास निवासी विक्रम ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने छोटे भाई की पत्नी व पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में नो वर्षिय लड़का घायल हो गया। मृतक नाबालिग सोनू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। कोसली में हुई घटना की कार्रवाई कोसली पुलिस कर रही है वहीं हासावास गांव की घटना की जांच रोहडाई थाना पुलिस कर रही है।