फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: नकली देसी घी के गोदाम का भंडाफोड़, पतंजलि और दूसरी ब्रांडेड कंपनियों के ब्रांड कर रहे थे प्रयोग

Thu, 30 Jun 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

धारूहेड़ा में सीआईए टीम ने एक गोदाम पर छापा मारा। सीआईए ने घी की जांच व आगामी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा सीआईए की टीम ने वीरवार की शाम पतंजलि और दूसरी ब्रांडेड कंपनियों के नाम प्रयोग कर नकली देसी घी बनाने के गोदाम का भंडाफोड़ किया है। सीआईए ने घी की जांच व आगामी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पतंजलि के प्रतिनिधि ने एडवोकेट सीरत मीर के साथ रेवाड़ी के एसपी राजेश कुमार को शिकायत दर्ज कराई थी कि धारूहेड़ा स्थित एक फैक्टरी में पतंजलि घी के नाम पर नकली घी तैयार किया जा रहा है। शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसपी राजेश कुमार ने धारूहेड़ा सीआईए प्रभारी अजय कुमार को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए।

सीआईए प्रभारी ने टीम का गठन कर उस फैक्टरी का पता लगाने के लिए भेज दिया। सीआईए को एक गोदाम मिला जिसमें भारी मात्रा में पतंजलि, नोवा, अमूल और मिल्क फूड कंपनियों के नकली घी के टिन मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जिस गोदाम में घी के टिन मिले हैं वहां से सीआईए को पैकिंग का समान, नकली पैकेज व नकली बारकोड भी मिले हैं। सभी सामान को सीआईए ने अपने कब्जे में ले लिया है। फैक्टरी मालिक का नाम प्रदीप उर्फ कालू बताया है। 
विज्ञापन


छापा मारकर एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसे धारूहेड़ा थाना को सौंप दिया है। -अजय कुमार, सीआईए प्रभारी।  

जिला सचिवालय स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग बुलाई गई थी। अभी मैं आया हूं। इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें