फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में घायल युवक की 20 दिन बाद मौत

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र के गांव कारोली में 20 दिन पूर्व दो युवकों के बीच हुए झगड़े में घायल युवक ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोसली थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिसंबर को गांव के हंसराज व सुभाष उर्फ ढिल्लू के बीच पंचायती जमीन पर कब्जा को लेकर झगड़ा हो गया था। मारपीट के दौरान हंसराज (32) को सिर में चोट लगने के बाद परिजन उसे रेवाड़ी के अस्पताल ले गए थे जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया था। 20 दिन से हंसराज का पीजीआई में इलाज चल रहा था। मंगलवार को हंसराज की मौत हो गई। पुलिस ने हंसराज कि मौत के बाद मुकदमे में धारा 302 जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें