फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कान्हड़वास की पूर्व महिला सरपंच का शव पंप हाउस के समीप मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 11 Jul 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के गांव कान्हड़ावास निवासी करीब 70 वर्षीय पूर्व सरपंच संतरा देवी मंगलवर को सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह घर से सैर करने निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने गुड़ियानी पंप हाउस पर नहर के पानी में एक शव देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में गुडियानी नहर के पंप हाउस के समीप मंगलवार सुबह गांव कान्हड़वास की पूर्व महिला सरपंच कका शव बरामद हुआ है। आसपास के लाेगों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव कान्हड़ावास निवासी करीब 70 वर्षीय पूर्व सरपंच संतरा देवी मंगलवर को सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह घर से सैर करने निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने गुड़ियानी पंप हाउस पर नहर के पानी में एक शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकला, जिसके बाद उसकी पहचान संतरा देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बतादें कि संतरा देवी वर्ष 2009 में गांव की सरपंच रही है। संतरा देवी नहर में गिरने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें