फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: खाते की डिटेल जानना चाहता था, नंबर लग गया ठगों को, जमा राशि तो उड़ाई ही, लोन भी ले डाला

Wed, 27 Jul 2022 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

साइबर ठगों ने खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए और 2.94 लाख का लोन भी ले लिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से न सिर्फ 94 हजार रुपये निकाले बल्कि इंस्टैंट लोन के तहत 2.94 लाख रुपये और निकाल लिये। ठगे जाने की जानकारी लगने पर युवक परेशान हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अजमेर के गांव धोलादांता न्यारा के रहने वाले शिवराज रावत ने बताया है कि वह वर्तमान में धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने गूगल पर बैंक के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर संपर्क किया। दूसरी ओर बात कर रहे साइबर ठग ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने शिवराज को बताया कि उनके खाते से 5590 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है।

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: टाइगर हिल्स पर 8 पाक सैनिकों को ढेर कर शहीद हुए थे कृष्ण, 45 दिन बाद बर्फ में मिला शव
विज्ञापन


इसे रिफंड के लिए मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप इंस्टाल करने के बाद शिवराज ने उसमें अपना नाम व मोबाइल नंबर भर दिए। इसके बाद बैंक के ओटीपी आने शुरू हो गए। बार-बार ओटीपी आने पर शिवराज ने काल काट दी। उनके मोबाइल पर रुपये निकालने व जमा होने के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन


साइबर ठग ने उनके खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अतिरिक्त बैंक खाते पर दो लाख 94 हजार रुपये का इंस्टेंट लोन भी ले लिया। लोन की राशि में से भी आरोपित ने एक लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर शिवराज ने बैंक की शाखा में संपर्क कर खाता बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें