फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार.

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
लूट के दो आरोपी काबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को सेक्टर-18 स्थित कार शोरूम  के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सितंबर महीने में आइसक्रीम की रेहड़ी  लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ लूट करने की वारदात में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढालियावास निवासी  इंद्रजीत उर्फ चुरी और परशुराम कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू के रुप में हुई है।
विज्ञापन


एएसआई प्रीतपाल ने बताया कि दो लोग देसी कट्टा समेत सेक्टर-18 की तरफ जाने वाली सड़क पर टोयोटा के शोरूम के पास खड़े हैं।   पुलिस ने बताई जगह दबिश दी तो उन्हें देखकर  दोनों युवक भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई। ये आरोपी छीना-झपटी और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होेंने 25 सितंबर को ढालियावास चौक रेवाड़ी पर आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले के साथ मारपीट कर उससे दस हजार रुपये और मोबाइल फोन छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें