शहर के मधु विहार मोहल्ला निवासी एक महिला के खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि मधु बिहार निवासी परमानंद की पत्नी संतोष ने शिकायत देकर बताया कि उसके पास एक अगस्त को एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताते हुए उससे एटीएम कार्ड नंबर एवं पिन नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। बदमाश ने महिला के आंध्रा बैंक स्थित खाते से 50 हजार 900 रुपये निकाल लिए।
कुछ दिन बाद महिला को बैंक खाते से नकदी निकालने का पता लगा। इसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।