खेड़ा आलमपुर में वाटर टैंक में गिरने से वन विभाग में कार्यरत एक गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि खेड़ा आलमपुर निवासी सुमित कुमार (25) वन विभाग में गार्ड के पद तावडू में तैनात था। शुक्रवार शाम वह गांव में वाटर टैंक में नहाने गया। वहां पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे टैंक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।