फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुराचार

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के पति के साथ कंपनी में नौकरी करता है। महिला थाना पुलिस ने महिला के पति की सूचना पर मंगलवार शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


37 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी प्यारेलाल उसके पति के साथ बावल क्षेत्र में ही एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी का उनके घर आना-जाना था।  6 जुलाई की रात खुर्रपुर निवासी प्यारेलाल उर्फ प्यारा  ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने पूरे मामले के बारे में पति को बताया।

पति ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार शाम महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसआई हीरामणी ने बताया कि आरोपी प्यारेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें