फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा के गैंग की कार बरामद.

Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
थाने में खड़ी दरोगा की कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के कुख्यात राजकुमार उर्फ झोटा की आपराधिक वारदातों में काम आने वाली कार को सीआईए रेवाड़ी ने रिमांड के दौरान बरामद कर लिया है। गैंग के लोगों ने इसी कार से रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा पुलिस ने चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा, शशिकांत और गौरव को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन


जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  पुलिस ने गौरव व शशीकांत से दो बटनदार चाकू भी बरामद किये हैं। बता दें कि 30 अगस्त को सीआईए रेवाड़ी ने राजकुमार उर्फ झोटा को और 31 अगस्त को झोटा गैंग के गौरव और शशिकांत को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया गया था।

एग्रीमेंट पर ली थी, एक्सीडेंट के बाद खड़ी थी
पुलिस ने बताया कि कार आरोपी शशिकांत ने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से एग्रीमेंट पर खरीदी थी। गुड़गांव के गांव जमालपुर के निकट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद कार जमालपुर स्थित तुषार वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए खड़ी कर दी थी। पुलिस ने झोटा की निशानदेही पर वर्कशॉप से कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें