सीआईए रेवाड़ी और रामपुरा थाना पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने मामले में दो और आरोपियों को अलग-अलग जगह से असलहे समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुतुबपुर निवासी मनीष और भार्गव मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ खोटू के रुप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनीष कुतुबपुर में अवैध हथियार सहित कोई आपराधिक घटना घटित करने की फिराक में घूम रहा है। सीआईए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र आधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं रामपुरा थाना पुलिस ने भी आरोपी शिवम उर्फ खोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम उर्फ खोटु को थाना रामपुरा पुलिस ने बुधवार को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 30 अगस्त को यादव नगर में गोली चलाकर हत्या के प्रयास मामले के आरोपी हैं।
मनीष ने ही चलाई थी मीट विक्रेता पर गोली
पुलिस की पूूछताछ में यह बात सामने आई है कि 30 अगस्त की रात को भूपेंद्र पर गोली आरोपी मनीष ने ही चलाई थी। पुलिस ने आरोपी मनीष के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं इस मामले में अजीत, प्रदीप और सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 30 अगस्त को यादव नगर के पास सुभाष बस्ती निवासी भूपेंद्र को पिस्तौल से गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।