फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रही महिला से गैंगरेप

Fri, 09 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
girl raped and sold - फोटो : demo
विज्ञापन
खेत में काम निपटाने के बाद घर लौटते समय 3 अगस्त को एक महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया।  महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय पीड़ित महिला 3 अगस्त की सुबह खेत से घर लौट रही थी।

इसी दौरान गांव खालेटा के निकट आरोपी संदीप किसी तरह उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गया। यहां पहले उसने खुद महिला के साथ दुराचार किया और इसके बाद कॉल कर अपने दोस्त धोलू, सोनू व जनमेद को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने भी पीड़िता के साथ दुराचार किया।

जान से मारने की धमकी से चुप रही थी महिला
वारदात के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। धमकी से डरी सहमी महिला दो दिन पहले मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दी और महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
-एसआई हीरामणी, जांचकर्ता, महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें