धारूहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बेसटेक मॉल के पास मंगलवार को गोतस्कर पुलिस को आता देख गायों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गायों को छुड़वाकर गोशाला भिजवा दिया है। वहीं गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद बॉडी की गाड़ी में गायों की तस्करी की जा रही है।
फिलहाल गाड़ी धारूहेड़ा में ही बेसटेक मॉल के पास खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर तस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपी तस्करों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने जब गाड़ी खोलकर चेक किया तो उसमें गायों को क्रूरता के साथ बांधकर डाला हुआ था। उन्होंने गायों को बंधनमुक्त करा जाटूसाना स्थित गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।