फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: धारूहेड़ा में कंपनी सुपरवाइजर की हत्या, शव बोरे में डालकर बंद फैक्टरी के पास फेंका

Sun, 10 Apr 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शव मालपुरा गांव में बंद पड़ी फैक्टरी में बोरे में बंद मिला। मृतक की तलाशी के दौरान मिले कागजात के आधार पर उसकी शनाख्त बिहार के जिला कैमूर के गांव पडियारी के संचित आनंद (51) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस जांच करती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव मालपुरा में एक बंद फैक्टरी के पास रविवार को कंपनी सुपरवाइजर शव बोरे में बंद मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। सुबह के समय टहलने निकले लोगों ने जब संदिग्ध बोरे को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की जांच की तो उसमें शव मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संचित आनंद कई वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की कौशिक कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। वह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में सुपरवाइजर के पद कार्यरत था। शनिवार की शाम वह ड्यूटी से आने के बाद वह कमरे पर साथ में रह रहे साथियों से कुछ देर बाद आने की कह कर वहां चला गया था। पुलिस के अनुसार किसी शख्स ने उसकी हत्या कर दी और शव को मालपुरा में ही बंद पड़ी यूटिलिटी फैक्टरी के पास फेंक दिया। संचित आनंद की हत्या क्यों की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

दोनों हाथ रस्सी से पीछे की तरफ बंधे थे 
शव मिलने की सूचना पर सेक्टर-6 थाना पुलिस के अलावा सीआईए-टू की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान जब बोरे को खोला गया तो उसमें से एक व्यक्ति की लाश मिली। उसके दोनों हाथ रस्सी से पीछे की तरफ बंधे हुए थे। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।  
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि हत्या किसने की और वजह क्या रही, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

मालपुरा गांव में एक बंद पड़ी फैक्टरी के पास बिहार निवासी एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - सुरेश चंद, थाना प्रभारी, सेक्टर-6, धारूहेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें