फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में CBI ने रेवाड़ी से एक आरोपी धरा

Thu, 22 Sep 2022 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आरोपी को दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रेवाड़ी के सेक्टर-3 निवासी यतीन यादव उर्फ नीटू के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। 13 सितंबर को मॉडल टाउन में सीबीआई ने छापा मारा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (सीबीआई) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के रेवाड़ी के सेक्टर-3 निवासी यतीन यादव उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने अदालत में भी पेश किया। जहां से उसे 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में किसी भी अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। आरोपी सरकारी नौकरियों के पेपर लीक मामले में जुड़ा रहा है। पिछल कई दिनों से सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है।  13 सितंबर को सीबीआई के एक अधिकारी ने यतीन के घर सेक्टर तीन में पहुंच कर पूछताछ की थी, लेकिन उस दिन वह घर नहीं मिला था।

आठ घंटे तक खंगाला था रिकॉर्ड 
शहर के मॉडल टाउन के मकान नंबर 246 में 13 सितंबर की सुबह करीब सात बजे सीबीआई की टीम ने एक सीए के यहां छापा मारा था। करीब आठ घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला गया और टीम पांच-छह फाइलें व एक लैपटॉप लेकर गई थी। मॉडल टाउन स्थित सीए अजय ऐरन के आवास पर हिमाचल नंबर की एक इनोवा कार में सवार होकर सीबीआई के सात लोगों की टीम पहुंची थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  Haryana: कागजों में पौधरोपण पर बिल से लेकर ठेकेदार और पता तक फर्जी... करोड़ों का है घोटाला
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की तरफ से मार्च 2022 में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा ली गई थी, जिसका परिणाम 4 जून को जारी किया गया था, जिसमें परीक्षा पास करने वाले 1200 लोगों की सूची जारी की गई थी। परिणाम घोषित होते ही युवाओं ने भर्ती पर सवाल खड़े करते हुए धांधली के आरोप लगाए थे। उसके बाद सरकार की तरफ से इस मामले की जांच सीबीआई को दी गई  थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें