नाईवाली चौक के पास स्थित राव तुलाराम पार्क के पास पकड़े गए एक जेबकतरे को लोगों ने पीट डाला। इस पर पीटाई से बचने के लिए वह फायर ब्रिगेड ऑफिस में घुस गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उसे भाड़ावास चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।
रविवार दोपहर करीब एक बजे पार्क में एक जेबकतरे को भीड़ ने रंगे हाथों दबोच लिया। पार्क में मौजूद लोगों ने जेबकतरे को पीटना शुरू कर दिया। बीच में मौका पाकर वह किसी तरह पास ही मौजूद स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में जा घुसा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आक्रोशित भीड़ से जेबकतरे की जान बचाने के साथ ही मामले की जानकारी स्थानीय भाड़ावास चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेबकतरे को हिरासत में ले लिया था। जहां उससे पूछताछ की जा रही थी।