फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बाइक को टक्कर

Wed, 02 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव परखोत्तमपुर के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद कार पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद कार चालक कार छोड़ वहां से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोलियावास गांव निवासी जसवंत सोमवार रात अपने एक अन्य साथी के साथ भोतवास भोंदू से लौट रहे थे इसी दौरान परखोत्तमपुर के समीप सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जसवंत के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार अकबरपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया, जहां जसवंत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मामले की जांच कर रहे एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकराई गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक जसवंत इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में बतौर अधीक्षक कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें