फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुंडा टैक्स’ नहीं देने पर बस चालक को धुना

Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘गुंडा टैक्स’ को लेकर बुधवार सुबह बावल चौक पर मैजिक चालकों ने एक निजी बस चालक के साथ न केवल मारपीट की तथा गाली गलौच करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख गुंडा टैक्स वसूलने वाले फरार हो गये। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


निजी बस चालक गिरिराज ने बताया कि उसके पास सरकार द्वारा जारी किया गया बस का परमिट है। परमिट के आधार पर ही वह बावल रूट पर अपनी बस चलाता है, लेकिन बावल चौक पर कुछ असामाजिक तत्व बैठते हैं जो असलहे के बल पर जबरन वसूली करते हैं। सुबह भी उसकी बस के आगे और पीछे बावल चौक पर एक मैजिक लगा दी और सवारियों को जबरन बस से उतारकर मैजिक में बैठाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की। कंट्रोल रूम में शिकायत करने पर पुलिस आती देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें