गढी बोलनी रोड स्थित सोमाणी कॉलेज के पास से एक बुलेरो चोरी होने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी जानकारी में अटेली के गांव उनींदा निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि वह शनिवार को गढी बोलनी रोड स्थित सोमाणी कॉलेज के निकट किसी काम से आया हुआ था। सड़ककिनारे ही बोलेरो खड़ी कर वह काम से गया हुआ था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसकी बोलेरो चोरी हो चुकी थी। कसौला पुलिस ने पप्पू सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।