फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: हादसे में बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का था निवासी

Sun, 10 Apr 2022 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला पुल के पास किसी वाहन से टक्कर लगने से हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना में कसौला पुल के पास ट्रॉला से टकराने पर ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार को गांव भूड़ला पुल के पास किसी वाहन ने बाइक सवार कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर कसौला पुल के पास एक ट्रक सड़क पर खड़े ट्रॉला से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी संदीप कुमार राजस्थान के नीमराणा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को संदीप बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे, इस दौरान गांव भूड़ला पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना में पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के थाणे के अंबेवाड़ी इंदिरा नगर निवासी अकरम हुसैन अपना ट्रक लेकर राजस्थान से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला पुल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

अचानक ब्रेक लगने से अकरम का ट्रक उसमें जा घुसा और केबिन में बुरी तरह फंस गया। आगे चल रहा चालक ट्रॉला लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे अकरम को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें