फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक के छात्र की मौत

Sun, 13 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी के नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जीआरपी को सूचना मिली की जयपुर रेलमार्ग पर नई अनाज मंडी स्टेशन के नेिकट एक युवक रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।

सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के सिर पर काफी चोट लगी हुई थी। जीआरपी के मुताबिक युवक की मौत किसी ट्रेेन की चपेट में आने से हुई है। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की जेब से मोबाइल मिला था, जिसके आधार पर उसके बड़े भाई रामकुमार को सूचना दी गई।

रामकुमार ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान अपने छोटे भाई राजकुमार के रूप में की है। नरेंद्र सिंह ने ताया कि राजकुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला है। 2 मार्च को वह अपने भाई रामकुमार से मिलने के लिए दिल्ली आया था। तभी से वह गायब चल रहा था। रेवाड़ी तक पहुंचने की असली वजह के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं रामकुमार ने बताया कि राजकुमार बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें