फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से गोदा

Thu, 04 Feb 2016 01:12 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगेतर से आए दिन छेड़खानी करने वाले बदमाशों का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक को कॉलेज के पास ही चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी कॉलेज के ही छात्र बताए जा रहे हैं। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घायल युवक का शहर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोसली निवासी हिमांशु की मंगनी कुछ समय पूर्व ही अहीर कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा से हुई थी। कॉलेज के छात्रों द्वारा छेड़खानी की शिकायत पर हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ आरोपियों को समझाने के लिए गया था। जहां युवकों ने हिमांशु पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। उन्होंने हिमांशु के पेट, हाथ व पैर  पर चाकू से वार किए तथा लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-------
काफी दिन से परेशान कर रहे थे कॉलेज के छात्र
बताया जा रहा है कि अहीर कॉलेज में बीएससी की छात्रा के साथ कॉलेज के ही युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। इसी बात से परेशान छात्रा ने यह बात अपने मंगतेर हिमांशु को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हिमांशु आरोपी युवकों को समझाने के लिए कॉलेज गया। जहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
-------
मामले में पीड़ित के बयान लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-एएसआई कर्ण सिंह, जांचकर्ता, भाड़ावास गेट चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें