मुंदडा गांव की एक महिला ने एक दंपति के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोसली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है ।
महिला उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह अपने प्लाट में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान अंजू व उसके पति कृष्ण ने उसके साथ गाली गलौच की।
विरोध करने पर दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा। कृष्ण ने जेली से उसके सिर पर कई वार किए। शोर मचाने पर उसके पति विरेंद्र ने मौके पर पहुंच कर उसे छुड़ाया। उसका कहना है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके पति ने उसे घायल अवस्था में कोसली के अस्पताल पहुंचाया।