फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर मारपीट का आरोप

Tue, 05 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंदडा गांव की एक महिला ने एक दंपति के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोसली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन


महिला उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह अपने प्लाट में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान अंजू व उसके पति कृष्ण ने उसके साथ गाली गलौच की।

 विरोध करने पर दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा। कृष्ण ने जेली से उसके सिर पर कई वार किए। शोर मचाने पर उसके पति विरेंद्र ने मौके पर पहुंच कर उसे छुड़ाया। उसका कहना है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके पति ने उसे  घायल अवस्था में कोसली के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें