फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सीआईए ने 145 ग्राम हेरोइन के साथ क्रेटा गाड़ी सवार को धरा, 70 लाख बताई जा रही हेरोइन की कीमत

Wed, 16 Feb 2022 04:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आरोपी पाऊच बनाकर हेरोइन की आपूर्ति करता था। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की तह तक जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में सीआईए की टीम ने बुधवार को एनएच 71 पर कार सवार युवक को 145 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सीआईए की टीम ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीवास स्थित यादव नगर निवासी अविनाश उर्फ रिंकू नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। वह मंगलवार शाम को सफेद रंग की कार में हेरोइन लेकर रेवाड़ी-रोहतक हाईवे एनएच-71 पर स्थित रामदेव ढाबा के पास सप्लाई देने जा रहा है। इस पर टीम ने रामदेव होटल के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद अविनाश कार वहां पहुंचा।

पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तभी अविनाश गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीआईए ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला बागवानी विकास अधिकारी रूप सिंह को भी बुला लिया। इस दौरान गाड़ी की तलाश ली गई तो उसके डैसबोर्ड में एक पाउच मिला।
विज्ञापन


जब इसे खोलकर देखा गया तो उसमें हेरोइन थी। इसकी पहचान कराई गई। इसका वजन कराया तो वह 145 ग्राम थी। सीआईए सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत मार्केट में करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अविनाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया है।

शाम ढलते ही चौक और चौराहों पर सक्रिय हो जाते हैं नशे के सौदागर
शहर में शाम होते ही नशे के सौदागर सक्रिय हो जाते हैं। वे चौक-चौराहों पर हेरोइन की पुड़िया बेचने लगते हैं। जिले में स्मैक, चरस, गांजा से लेकर अन्य तमाम तरह का नशा बेचा जा रहा है। सौदागरों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। 

पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर चल रहा खेल 
ऐसा नहीं है कि शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी पुलिस को नहीं है। नशे के सौदागर पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे हर माह हजारों रुपये संबंधित थाना पुलिस को पहुंचाते हैं, जिससे पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करे।  
 
नशे के सौदागरों पर कसी जा रही नकेल
नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बड़ी तादाद में नशा को बेचने वाले जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। नशे का काला कारोबार करने वालों की संपत्ति की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई के निर्देश मिल चुके हैं। - राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें