फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हादसा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल, रोहतक के रहने वाले थे मृतक

Wed, 16 Feb 2022 04:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

नेशनल हाईवे 71 पर गुढ़ा गांव के पास मध्यरात्रि के बाद हादसा हुआ। घालयों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाईवे 71 पर गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक ने सड़क पर खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक के शव का झज्जर के सामान्य अस्पताल में व दूसरे का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र कर्ण सिंह निवासी शिव कॉलोनी रोहतक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे रंग पेंट का काम करते है। वह प्रवीन पुत्र धर्मबीर, कुलदीप पुत्र चंद्रभान निवासी शिव कालोनी रोहतक और बिजेंद्र उर्फ सोनू पुत्र ओम जगदीश निवासी खिड़वाली प्रवीन की ऑटो लेकर 3 फरवरी को रंग पेंट का काम करने के लिए गांव राढ़ीवास जिला नूंह गए थे। मंगलवार रात को काम करके जब वापस आ रहे थे तो ऑटो को प्रवीन चला रहा था।
विज्ञापन


जब वे रात करीब 1:30 बजे गांव गुढ़ा से आगे रोहतक-झज्जर रोड पर पहुंचे तो उन्होंने पेशाब करने के लिए ऑटो को रोड के साइड मेेें रोक दिया और वह पेशाब करने के लिए साइड में चला गया और बाकी सभी ऑटो मे बैठे थे। जब वापस आया तो झज्जर की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार आया और पीछे से ऑटो में सीधी टक्कर मारी।

टक्कर लगने के कारण ऑटो रोड से गिर गई और ऑटो में सवार प्रवीन व बिजेंद्र उर्फ सोनू को काफी चोटें लगी व कुलदीप घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल प्रवीन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर प्रवीन ने भी दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया। 

दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। राहुल के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शेर सिंह, थाना प्रभारी, दुजाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें