रामपुरा थाना क्षेत्र में गांव धामलावास के पास एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धामलावास निवासी तपेश (19) और गजेंद्र स्कूटी लेकर शाम के समय गांव से निकले थे। गांव के पास ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तपेश की मौत हो गई जबकि गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया तथा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।