फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में चांदपुर की ढाणी के पास टैंकर की चपेट मेें आने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला भोजपुर, बिहार के गांव जमाऊ और हाल में रेवाड़ी में किराए पर रह रहा बासलोचन(52) रिक्शा चलाता था।

देर शाम वह बावल रोड पर रिक्शा लेकर जा रहा था। चांदपुर की ढाणी के पास टैंकर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव चिमनावास निवासी टैंकर चालक कंवर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें