फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बावल थाना क्षेत्र में गांव जलियावास के पास एक कार की टक्कर से ऑटो सवार  युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चांदपुर निवासी जसवंत व बिठवाना निवासी दिनेश वीरवार की शाम बावल स्थित टीएल मैटल कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था।

ऑटो  में अन्य सवारियां भी थीं। गांव जलियावास के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश समेत अन्य  सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से पहुंची   रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां देर रात जसवंत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें