फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की उपचार के दौरान मौत पर हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अस्‍पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद पहले परिजनों ने इलाज में लापरवाही की बात कहते हुए हंगामा किया। बाद में  बगैर पोस्टमार्टम कराए ही वे शव को ले गए। महिला जिले के गांव ढोकिया की रहने  वाली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढोकिया निवासी राजेश देवी (28) को 13  अक्तूबर को सांस में तकलीफ होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सुबह उपचार के दौरान राजेश देवी की मौत हो गई। मौत होने की बात पता चलने पर  मृतका के परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही की बात कही। ससुर अशोक का  कहना था कि शुक्रवार देर रात से राजेश की हालत बिगड़ी थी। शनिवार सुबह  राजेश देवी को एक गोली (दवाई) दी गई थी। जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा  बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

हालांकि कुछ देर बाद ससुर ने किसी तरह की  कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इसी दौरान महिला के मायके वाले  भी आ गए और बगैर किसी कार्रवाई के शव को बिना पोस्टमार्टम लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें