फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर नकदी और चेन छीनने के तीन और आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर नकदी और चेन छीनने के तीन और आरोपी धरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कृष्णा नगर से युवक को अगवा कर नकदी और चांदी की चेन छीनने की वारदात में शामिल तीन और आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टींट निवासी अजय उर्फ लाला, ढाणी सातों निवासी सुनील और खालेटा निवासी सोनू के रूप में हुई है। वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया कि सेक्टर-3 निवासी नितिन को बीती दो जून को बोलेरो सवार करीब छह लोगों ने अगवा कर लिया था। नितिन ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत देकर बताया कि पदैयावास निवासी राजपाल और उसके साथियों ने अगवा करने के बाद पाली फाटक के पास एक लाख की नकदी और चांदी की चेन छीन ली थी। पुलिस ने नितिन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें