फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या में सपा समर्थक समेत दो गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी स्वप्निल ममगोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगढ़ क्षेत्र के गांव बंगरा में भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। बताया कि हत्या के आरोप सपा समर्थक समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। घटना में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि 13 जून की रात बंगरा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिओम पचौरी पर दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सपा समर्थक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शुक्रवार देर रात सपा समर्थक शिवम गुर्जर पुत्र दुष्यंत गुर्जर निवासी बंगरा और अभिषेक उर्फ बेटू पुत्र छोटे सिंह निवासी बंगरा को एट क्योलारी रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा और कारतूस मिले हैं। शिवम ने पूछताछ में बताया कि उसकी दादी प्रधानी की चुनाव लड़ी थी, लेकिन हरिओम केसमर्थन न किए जाने की वजह से हार गई थी। आरोप है कि हरिओम पचौरी ने समर्थकों के साथ चुनाव के दौरान पीटा था।
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते हरिओम की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शिवम और अभिषेक के खिलाफ भी आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।  गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रुद्रप्रताप सिंह, शिवपाल आदि शामिल रहे। एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें