फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुडी बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक से मारपीट की लूटी 20 हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर बदमाश लगातार लोगों को निशाना बना रहे है। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही है। शनिवार रात को हाईवे पर गांव इब्राहिमपुर के समीप कार सवार तीन बदमाशों ने तुड़ी बेचकर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर बीस हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी, लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित ट्रैक्टर चालक ने आरोपियों में से एक बदमाश को पहचान लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव गुजरीवास निवासी बाबूलाल ने बताया कि शनिवार को वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में तुड़ी बेचने के लिए गया था। तुड़ी बेचने के बाद बीस हजार रुपये लेकर शनिवार की रात ट्रैक्टर से लौट रहा था। उसके साथ गांव निवासी सुखराम व रामपत थी थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाने के बाद वे आसलवास-मंगलेश्वर मार्ग से गांव की तरफ चल दिए। इब्राहिमपुर नहर के निकट कार सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी जेब से बीस हजार रुपये की नकदी छीन ली। इस दौरान बाबूलाल ने गांव पातुहेड़ा निवासी एक आरोपी को पहचान लिया। जब उसने आरोपी को नाम लेकर पहचानने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बाबूलाल की शिकायत पर गांव पातुहेडा निवासी मंजीत व दो अन्य के खिलाफ लूट व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाईवे पर रात को बढ़ती वारदातों को लेकर अमर उजाला द्वारा छह अप्रैल के अंक में हाईवे पर चार थानों को चकमा देकर भाग जाते है बदमाश नामक समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस हाईवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। जबकि बदमाशों द्वारा हाईवे पर रात को सफर करने वाले लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों केे खिलाफ लूटपाट व मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में दो की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। इसके साथ हाईवे पर पुलिस की गश्त को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि हाईवे पर रात के समय लोगों को परेशान ना आए।
उदयसिंह मीणा, ट्रेनी आईपीएस थाना कसौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें