फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प़ुलिस लॉकअप में बंद चोरी का आरोपी पुलिस कर्मियों को वकमा देकर फरार, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के माडल टाउन थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले गिरफ्तार आरोपी शनिवार रात को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त थाने में होमगार्ड तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला रामपुरा के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर निवासी सिद्धार्थ को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में शनिवार शाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को लॉकअप रखा था। रात को आरोपी थाने में तैनात संतरी को चकमा देकर लॉकअप का कुंदा खोल कर फरार हो गया। देर रात को थाने के संतरी की लॉकअप पर निगाह पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुुरंत थाना प्रबंधक को सूचना दी। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस नेे आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। देर रात आरोपी लॉकअप से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी का काबू कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
- रणबीर सिंह, एसएचओ मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें