घर से 30 हजार की नकदी व आभूषण चोरी
सोनीपत। गांव नांगल के एक मकान से चोर 30 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। गांव नांगल कलां निवासी संजीव ने पुलिस को बताया कि वह रात के समय अपने घर के चौबारे में बने कमरे में सो रहा था। रात के समय उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह उठ कर नीचे आया तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखी 30 हजार रुपये की नकदी और आभूषण गायब हैं। रात के समय घर में घुसकर चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।