फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से बिहार जा रही 5 सौ पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल से बिहार जा रही अवैध शराब की 500 पेटियां पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शराब की अवैध तस्करीपर जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को अपराध अनुसंधान शाखा टीम ने शहर के ब्रास मार्केट के समीप से अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त करके उसमें से शराब की 500 पेटियां बरामद की है। शराब नारनौल से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी में शामिल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान जम्मू निवासी दलबीर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को सूचना मिली थी कि नारनौल से एक ट्रक में लाखों रुपये की शराब भर कर रेवाड़ी के रास्ते बिहार जाने वाली है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीआईए प्रभारी को हाईवे के साथ बाईपास पर नाकाबंदी कराने के निर्देश दिए। सीआईए टीम ने शहर में नाकाबंदी कर दी तथा इसी दौरान टीम ने ट्रक को ब्रास मार्केट के समीप पास पकड़ लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें करीब 500 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। मौके से शराब के कोई कागजात भी नहीं मिले। शराब तस्करी के जरिए दूसरे प्रदेश में भेजी जा रही थी। लाखों रुपये की शराब को सीआईए टीम ने मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिला में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। आए दिन शराब तस्करी के से जुड़े लोगों को काबू किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध धंधे से जुड़े लोगों की नींद हराम हो गई है। पुलिस की पांचवीं बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

शराब तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत प्रारंभ की तो इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। डेढ़ माह के दौरान पुलिस अब तक तस्करी के पांच बड़े मामलों का खुलासा करके लगभग दो हजार से भी अधिक शराब की पेटियां बरामद कर चुकी है। धारूहेड़ा पुलिस ने अब तक चार ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


शराब तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाएगा तथा इस धंधे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों की मेहनत से ही हम लगातार सफल हो रहे हैं तथा ऐसे अनैतिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी-राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें