फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। यादव नगर स्थित एक मकान में सेंध लगाकर चोर हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। दूसरी ओर गांव सुठाना स्थित एक दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपये के तांबा के तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव जौनावास निवासी अजय कुमार ने गांव सुठाना में कुमार इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान की हुई है। गांव गोकलढ़ निवासी उसका ममेरा भाई धर्म कुमार भी दुकान पर काम करता है। बीती शाम वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। चोर दुकान में रखे हजारों रुपये के तांबा के तार क बंडल चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर के यादव नगर निवासी सचिन गोयल के घर में भी सेंध लगा दी। चोर सचिन के घर से करीब 12 हजार रुपये की नकदी, चांदी की पाजेब, घड़ियां व अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें