फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने पहले नौकरी छोड़ने वाले अधेड़ का शव जलघर के कमरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में जलघर के एक कमरे में करीब 43 वर्षीय कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी खड़ग सिंह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। खड़ग सिंह ने छह महीने पहले कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि सत्यम कंपनी के निकट जलघर के एक कमरे में युवक का शव पड़ा था। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो कंपनी में कार्यरत लोगों ने बताया कि मृतक का नाम खड़ग सिंह था। वह करीब छह माह पूर्व एमपीसीएम कंपनी में काम करता था। कंपनी छोड़ने के बाद वह अक्सर जलघर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे गई है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों को पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा। चिकित्सकों की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर शव को उनके हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें