फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाईल लूटे,,,,,,,

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एनएच-71 पर बाइक और दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 (रोहतक से एनएच आठ) पर बांबड़ गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दो युवकों से बाइक और दो मोबाइल लूट लिए। गोल्डन विला निवासी हेमंत कुमार अपने साथी दीपक के साथ बाइक से रेवाड़ी आ रहे थे। एनएच-71 पर गांव बांबड़ के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोककर उन पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने दोनों से बाइक व दो मोबाइल छीन लिए। बदमाशों के जाने के बाद युवकों ने घटना की सूचना अपने परिजनों व पुलिस को दी। गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज एएसआई ब्रह्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और युवकों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
अभी नहीं सुलझ पा रहे लूट के मामले
गत वर्ष के अंत में लगातार चार दिन में चार लूट और इसके बाद पुराने डीसी ऑफिस के समीप होटल मालिक से लूट के मामले अभी तक नहीं सुलझ पाए हैं। अभी यह छठा मामला सामने आया है। लूट के बढ़ते मामलों से लोग भी काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें