नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान टांकडी निवासी मनोज, सुमित व आतीश के रूप में हुई है।
महिला एएसआई सुमन लता ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 3 दिसंबर को उसकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के पास किताब लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी मनीष व उक्त आरोपियों ने उसे रोक लिया और एक कमरे में ले गए। वहां आरोपी मनीष ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद बीती शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।