फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पकड़या गया महेश सैनी गैंग 2014 में मर्डर के बाद आया था सुर्खियों में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के महेश सैनी गैंग के लीडर महेश सैनी समेत आठ बदमाशों को पुलिस भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेश सैनी गैंग के बदमाशों ने पिछले सप्ताह सब्जी मंडी के पास दो युवकों को साइड न देने पर पीटा था। जिसके बाद आसलवास के सरपंच सहित छह सात युवकों ने महेश सैनी गैंग के आदित्य का मर्डर कर दिया था।
विज्ञापन

महेश सैनी का नाम सितंबर 2014 में गांव खोरी बस स्टाप पर एक युवक की हत्या में सामने आया था। फरवरी और मार्च के महीने में महेश सैनी गैंग के सरगना महेश और उसके गुर्गों का नाम कई वारदातों में सामने आया था। इसके अलावा 17 फरवरी को शहर की सब्जी मंडी में फायरिंग कर मार्केट बंद कराने, पुलिसकर्मी को पीटने में भी उसका नाम था। 24 फरवरी को मोहल्ला कुतुबपुर में बलभद्र सराय निवासी अपने दुश्मन कुख्यात मन्नु सैनी को गोली मारने में भी नामजद था। इसके बाद महेश के गुर्गों ने ही मन्नू के भाई शिवम पर भी फायरिंग की थी। इसके अलावा महेश के खिलाफ चोरी, मारपीट व धमकी देने के मामले में शामिल था। महेश सैनी पर चोरी के सबसे अधिक केस दर्ज हैं। महेेश 22 केस में से 13 में बरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें