फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने वादीगढ़ में एक व्यक्ति के घर को खंगाला, पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मकान को खंगाला, पुलिस में तहरीर
विज्ञापन

रेहड़। बादीगढ़ में चोर एक व्यक्ति के घर से सवा लाख की नकदी सहित करीब ढाई लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। परिवार के सभी लोग घर के सभी कमरों को बंद कर गर्मी के कारण मकान की छप पर सोए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

बादीगढ़ निवासी सरदार बूटा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कल्लूवाला मार्ग पर स्थित उनका घर है। घर के पीछे एक मैरिज हॉल है। घर की दूसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर चलता है। बुधवार रात जब वह घर के सभी कमरों को बंद कर भीषण गरमी के चलते मकान की छत पर परिवार के साथ सोने गए थे। जब वह सवेरे उठ कर नीचे आए तो घर के सामान को बिखरा हुआ था। घर में रखी अलमारियों के लॉक टूटे थे। संदूकों को सामान बाहर बिखरा पड़ा था। चोर इस दौरान उनके घर में रखी करीब सवा लाख की नकदी और और लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। उसका करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर हलका दारोगा रविंद्र भारद्वाज ने मौके पर जाकर जांच की और घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। बूटा सिंह ने बताया कि चार माह बाद उसके बेटे की शादी होने वाली है। जिसके लिए जेवर व पैसा घर में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें