हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दो युवकों के साथ सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने फर्जी सत्यापन और साक्षात्कार पत्र भी दिए। कोसली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
इसके लिए दोनों को 15 लाख देने होंगे। हॉस्टल में साथ रहने की वजह से दोनों उस पर विश्वास कर बैठे और उसकी बातों में आकर साढ़े चार-साढ़े चार लाख यानी 9 लाख रुपये उसे दे दिए। संजीव ने भरोसा दिया कि इंटरव्यू कराने के बाद बची हुई रकम देनी होगी।
कुछ दिन बाद संजीव ने दोनों को सत्यापन (वेरीफिकेशन) पत्र भेजवा दिया, जिसे संबंधित थाना और एसडीएम से सत्यापित कराकर देना था। दोनों ने वेरिफिकेशन कराने के बाद संजीव को दे दिया। इसके बाद संजीव गांव झोलरी पहुंचा और दोनों से तीन-तीन लाख रुपये और ले लिए। 6 लाख रुपये लेने के कुछ दिन बाद संजीव ने एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) पत्र भेजा, जिसपर चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित 102 वाहिनी पंजाब का पता लिखा था।
दोनों बताई गई तारीख पर इंटरव्यू देने पहुंचे तो पता चला कि यह इंटरव्यू पत्र फर्जी है। दोनों वापस आ गए और संजीव से अपने पैसे मांगे, लेकिन संजीव अब पैसे देने से साफ इंकार कर रहा है। दोनों ने कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।